मोटिवेशन ट्रेनर

प्रिय छात्रों,
 मैं मोटिवेशन ट्रेनर भी हूँ। समय समय पर में मोटिवेशन सेमिनार भी आयोजित करता हूँ। मोटिवेशन सेमिनार में वो सभी छात्र भाग लेते हैं जो किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाएं देने की तैयारी कर रहे हैं। या जो आगे भविष्य में भी कोई विशेष परीक्षा देंगे।
 मोटिवेशन एक पावर बूस्टर का रोल अदा करता हैं। आज जीवन मे जो कुछ घटित हो रहा हैं। उसका एक ही कारण हैं जिसके पास पावर बूस्टर हैं वो सफल हैं और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चला जाता हैं। और जिसके पास निराशावादी भावना हैं। या जो निराश होकर बिना किसी विशेष उद्देश्य के अपना जीवन जीना शुरू कर देता हैं। मानलो आपको अगर यात्रा करनी हैं। और किस दिशा और कौनसी जगह की यात्रा करनी हैं। यदि उसका पूर्ण ज्ञान नही हैं तो जीवन का सम्पूर्ण ज्ञान अधूरा हैं। आज जीवन जो हैं उसका सम्पूर्ण केंद्र हमारा आत्मविस्वास और आत्म शक्ति हैं।
आज अगर किसी भी व्यक्ति का मनोबल आशावादी और लक्ष्य आधारित हैं। या जो अपने लक्ष्य को तय करके उस लक्ष्य के अनुरूप तैयारी व जानकारियों समय से पहले ग्रहण कर लेता हैं उसका जीवन कभी मुसीबतो से नही गुजरता।
 आज अगर आप छात्र हो या छात्र जीवन से आगे बढ़ गए हैं उनमें सिर्फ इतना फर्क हैं कि एक आदमी किसी चोराहे से आगे बढ़ गया हैं और एक अभी चोराहे पर पहुँचेगा। जो चोराहे से आगे निकल गया उसने अपने समय का बहुत बड़ा हिस्सा बेकार कर दिया या बिना योजना और लक्ष्य को जीवन जीकर जीवन का बहुत बड़ा समय बेकार कर दिया। बहुत से लक्ष्यों और मूल्यवान रचनाओ से असफल रहा।
लेकिन जो अभी चोराहे पर नही पहुंचा हैं वो अभी छात्र हैं। जो जीवन को लक्ष्य बनाकर और उत्तम विचारो और आत्म विस्वाश के साथ मनोबल को मजबूत बनाकर किसी योग्य गुरु या शिक्षक से अपने जीवन को एक निश्चित लक्ष्य की तरफ मौड़ दे।
क्या आप जीवन मे कुछ विशेष करना चाहते हैं या जीवन को विशेष लक्ष्य की तरफ मोड़ना चाहते हैं तो मैं आपके मार्गदर्शन को आसान और लक्ष्य को मजबूत मनोबल के साथ तय करने में आपको सदैव मदद करूँगा।
अगर आप छात्र हैं और मुझसे मिलाकर अपने जीवन को निश्चित लक्ष्य व दिशा में मोड़ना चाहते हैं तो संपर्क करे। या हमारे सेमिनार में भाग ले।
ज्यादा जानकारी के लिए हमारे संपर्क पेज पर जाकर व्हाट्सएप्प के माध्यम से या पते पर सम्पर्क करके मिल सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मोटिवेशन पॉइंट्स

मोटिवेशन IAS/IPS के लिए